आज WHC के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि…

*✍️🚨शादी के 3 दिन बाद दुल्हन पहुंच गई थाने, कहा-लड़का पसंद नहीं..एक पल भी नहीं रहूंगी साथ* *ARRAH:* आरा के बिहिया में 17 जुलाई को पटना से बारात गई थी। तब धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन थाने पर पहुंच गयी और यह कहने लगी की उसे लड़का पसंद नहीं है वो उसके साथ एक पल भी नहीं रहेगी। लड़की की बातें सुनकर परिजन और पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो उनकी बात माने तक को तैयार नहीं थी। परिजन बेटी की जिद्द के सामने सरेंडर पहले ही बोल चुके थे। हालांकि उन्होंने भी बेटी को खूब समझाया कि अब तुम्हारी शादी हो चुकी है इस तरह की बात नहीं करो घर की इज्जत का भी ख्याल रखों लेकिन लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी थी उसने थानाध्यक्ष के सामने ही कह दिया कि वो किसी कीमत पर पति के साथ नहीं रह सकती। थाने में उस वक्त पति भी मौजूद था। दोनों पक्ष के लोग भी वहां उपस्थित थे जो लड़की बातें सुनकर हैरान रह गये। उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा था कि अब क्या करे और कहां जाएं? दुल्हन तो जिद्द पर ही अड़ी है कि वो पति के साथ नहीं रहेगी। लोग इस बात से हैरान हैं कि शादी हुए अभी तीन दिन ही हुए है आखिर यह नौबत क्यों आ गयी? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी। परिजनों ने बताया कि शादी होने के बाद वो एक दिन भी खुशी से ससुराल में नहीं रही थी। शादी के चौथे दिन वो पति का घर पर छोड़कर थाने में चली गयी। थाने में जाकर कहने लगी मुझे पति पसंद नहीं है। किसी भी कीमत पर अब उसके साथ नहीं रहूंगी। उसकी बातें सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गये। फिर दुल्हन अपने पिता पर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वालों ने जबरदस्ती शादी करवा दी इसलिए वो इस शादी से खुश नहीं है। अब उसने पति से अलग होने के मन बना लिया है। वो अपने फैसले पर अडिग रहेगी। इतना कहने के बाद दुल्हन अपने मायके लौट आई। हालांकि शादी में जितने उपहार मिले थे उसे वो अपने साथ मायके ले गयी है। पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। वही दुल्हा और उनके परिवार वाले पटना के लिए रवाना हो गये हैं।

*शादी के 3 दिन बाद दुल्हन पहुंच गई थाने, कहा-लड़का पसंद नहीं..एक पल भी नहीं रहूंगी…

केदारनाथ में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आए कई लोग, अबतक तीन की मौत; सीएम ने दुख जताया

केदारनाथ में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आए कई लोग, अबतक तीन…

बिहार के एक गांव में आधा दर्जन से ज्यादा मगरमच्छों ने डेरा डाला: खौफ में पड़े ग्रामीणों ने घर से निकलना बंद किया

बिहार के एक गांव में आधा दर्जन से ज्यादा मगरमच्छों ने डेरा डाला: खौफ में पड़े…

22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, मास्को में पुतिन के साथ मीटिंग से लेकर डिनर तक.. जानिए पूरा शेड्यूल*

*22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, मास्को में पुतिन के साथ मीटिंग से…